Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

COVID: तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या, हरियाणा-दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लगाए एक-दूजे पर आरोप

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि, सूबे में कोरोना का संक्रमण दिल्ली से सटे जिलों में ज्यादा फैल रहा है। विज ने कहा कि, "उच्च कोरोना-​​संक्रमण दर राज्य के दिल्ली से सटे 3 जिलों में है, और इसका हरियाणा पर असर पड़ रहा है।"​हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के आरोपों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया। जैन ने दिल्ली में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मरीजों में से ज्यादातर को "दिल्ली के बाहर के लोग" बताते हुए कहा कि, कम से कम 1000 से अधिक मामले इसी वजह से बढ़े।

जैन ने विज के बयान पर कहा, "ये राजनीतिक टिप्पणियां हैं। मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। हर दिन दिल्ली के बाहर के लोगों की वजह से 1,000 से अधिक कोविड मामले सामने आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि, दिल्ली की वजह से नहीं ज्यादा मरीज हमारे यहां बाहर के लोगों की वजह से मिल रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update: बढ़ते केस को लेकर Haryana और Delhi सरकार में वार-पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    कई जिलों में 100 पर्सेंट वैक्सीन हो चुका

    कई जिलों में 100 पर्सेंट वैक्सीन हो चुका

    स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली से सटे राज्य के 3 जिलों में ज्यादा मामले मिलने पर उन्हें कोरोना मामलों में "अनियंत्रित" वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आसपास होने के कारण हरियाणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम तेजी से वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। करोड़ों डोज दिए जा चुके हैं। कई जिलों में 100 पर्सेंट वैक्सीन हो चुका है।

    मुख्यमंत्री बोले- हमारे यहां सबसे तेज टीकाकरण

    मुख्यमंत्री बोले- हमारे यहां सबसे तेज टीकाकरण

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, हमारे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। इस अभियान में भारत अब विश्व में पहले स्थान पर है। अभी तक देश में 157 करोड़ डोज लोगों को दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ भारत में टीकाकरण अभियान विश्व के दूसरे देशों की तुलना में तीव्र गति से भी हुआ है। खट्टर ने विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ समस्त देश व प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

    डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके

    डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सबका साथ-सबका विकास' प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व व कर्तव्यनिष्ठा से आज भारत ने विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस महाअभियान की वर्षगाँठ पर सभी देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं।"
    मुख्यमंत्री ने कहा कि, "इस टीकाकरण अभियान में कई रिकॉर्ड भी बने हैं। टीकाकरण के पहले दिन विश्व स्तर पर टीका पाने वाले नागरिकों की संख्या भारत में सर्वाधिक थी। इसके अलावा 17 सितंबर 2021 को एक ही दिन में 2.5 करोड़ डोज के साथ सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। सबसे तेज टीकाकरण अभियान के तहत एक साल में वैक्सीन के 156 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए। इस सबके पीछे प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच का नतीजा है।"

    CM ने बताया वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में भी टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने कल कहा कि, यहां 2 करोड़ 12 लाख 3 हजार 919 लोगों को पहली डोज व 1 करोड़ 58 लाख 33 हजार 825 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 15 से 18 आयुवर्ग के 7 लाख 82 हजार 50 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इनके साथ-साथ करीब 56 हजार लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+