Haryana News: लोकसभा चुनाव में मतदाता मत का प्रयोग कर देश के गर्व में आहुति अवश्य डालें: अनुराग अग्रवाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में को देखते हुए अपना वोट अवश्य बनवाएं और मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव का पर्व-देश का गर्व में अवश्य आहुति डालें। तभी लोकतंत्र के पर्व की संपूर्ण आहुति संपन्न हो सकेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव के प्रबंधों को लेकर सोमवार को विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन बीएलओ के पास फार्म (6) लंबित हैं। इन्हें शीघ्र ही बिना किसी देरी के संबंधित आरओ, एआरओ के पास भिजवाना सुनिश्चित करें। ताकि मददाता सूची में इन्हें शामिल किया जा सके। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के लिए फार्म (7) और (8) नामांकन वापस लेने की तिथि से 10 दिन पहले तक जमा करा सकते हैं।

anurag agarwal

उन्होंने कहा कि हमारे विभाग का लक्ष्य है कि एक भी पात्र व्यक्ति का मतदाना सूची में नाम शामिल होए बिना न रहे और हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से छूटे नहीं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग के सी-विजल एप को अपने मोबाइल पर अवश्य डाउनलोड करें। मतदाता को मत से संबंधित कोई जानकारी लेनी है तो वे हेल्पलाइन नंबर 1950 पर काल करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में लोकभसभा चुनाव में हरियाणा का मतदान प्रतिशत सराहनीय रहा था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर चलना होगा और इसके लिए मतदाओं को जागरूक करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+