Vinesh Phogat Julana: जुलाना के 'सियासी दंगल' में क्यों खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगीं विनेश फोगाट?
Vinesh Phogat Chunav: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना हॉट सीटों में से एक बन गई है। यहां 'रियल दंगल' को देखने को मिलेगा। जुलाना में कांग्रेस ने रेसलर विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है तो आम आदमी पार्टी ने उनके सामने लेडी खली के नाम मशहूर WEE रेसलर कविता दलाल को टिकट दिया है।
वहीं, एयर इंडिया में पायलट की नौकरी छोड़ राजनीति में आए कैप्टन योगेश बैरागी पर भाजपा ने दांव लगाया है। इनके अलावा जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल समेत अन्य उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat vs Kavita Dalal: कौन हैं WEE रेसलर कविता दलाल, जो जुलाना सीट पर विनेश फोगाट को देंगी टक्कर

विनेश फोगाट ने भरा नामांकन
विनेश फोगाट ने 11 सितंबर को नामांकन रैली निकालकर पर्चा भरा है। विनेश समेत सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। एक-एक वोट तक के लिए मतदाताओं के सामने हाथ जोड़ रहे हैं। चुनाव में एक-एक वोट बड़ा कीमती होता है। साल 2008 में राजस्थान की नाथद्वारा सीट पर भाजपा के कल्याण सिंह के सामने कांग्रेस के सीपी जोशी महज एक वोट से चुनाव हार गए थे।

विनेश फोगाट चुनाव शपथ पत्र
30 साल की विनेश फोगाट की सीट जुलाना के लिए हम एक वोट की चर्चा इसलिए भी कर रहे हैं कि विनेश फोगाट खुद को अपना वोट नहीं दे पाएंगी। इसका खुलासा विनेश फोगाट के चुनावी हलफनामे से हुआ है। जुलाना में विनेश फोगाट का भले ही ससुराल हैं, मगर विनेश यहां की मतदाता नहीं हैं।
विनेश फोगाट के पति का गांव खेड़ा बख्ता
दरअसल, जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट सोनीपत संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी का गांव खेड़ा बख्ता है, जो जुलाना विधानसभा क्षेत्र में आता है। जबकि विनेश फोगाट का नाम अभी अपने मायके के गांव की मतदाता सूची में है। ऐसे में विनेश जुलाना में खुद को वोट नहीं दे पाएंगी।
बाढड़ा में वोट दे सकेंगी विनेश फोगाट
विनेश फोगाट मूलरूप से चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की रहने वाली हैं। गांव बलाली भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। ऐसे में विनेश बाढड़ा में ही वोट दे पाएंगीं।
विनेश ने जुलाना में भरे नामांकन के साथ हलफनामे में बताया कि उनका नाम हरियाणा के भिवानी महेंद्र संसदीय क्षेत्र के 55-बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव बलाली में मतदान केंद्र 355, भाग संख्या 128 पर नामांकित है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं विनेश फोगाट? कार कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications