Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vinesh Phogat vs Kavita Dalal: कौन हैं WEE रेसलर कविता दलाल, जो जुलाना सीट पर विनेश फोगाट को देंगी टक्‍कर

Vinesh Phogat Kavita Dalal Yogesh Bairagi: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में असली 'सियासी दंगल' तो जुलाना सीट पर होने जा रहा है। जुलाना में आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार कविता दलाल ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। कांग्रेस से विनेश फोगाट और भाजपा से कैप्‍टन योगेश बैरागी मैदान में हैं। जुलाना में कुल मतदाता 1 लाख 73 हजार 645 हैं।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव 2024 में बुधवार को अपने उम्‍मीदवारों की चौथी सूची जारी करते हुए पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) रेसलर कविता दलाल पर दांव लगाया है। कांग्रेस उम्‍मीदवार विनेश फोगाट भी जानी-मानी रेसलर रह चुकी हैं।

Vinesh Phoat vs Kavita Dalal

सोनीपत संसदीय क्षेत्र और जींद जिले की जुलाना सीट पर कांग्रेस ने विनेश फोगाट को इस वजह से टिकट दिया है, क्‍योंकि चरखी दादरी के गांव बलाली की रहने वाली विनेश फोगाटा का ससुराल जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव में है।

कविता दलाल की जीवनी

  • जुलाना विधानसभा सीट पूर्व रेसलर vs रेसलर व बहू vs बेटी मुकाबला करने के लिए आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल पर दांव लगाया हैं।
  • कविता दलाल जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव मालवी की रहने वाली हैं।
  • दिल्‍ली जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट समेत अन्‍य महिला पहलवानों के आंदोलन को कविता दलाल ने भी सपोर्ट किया था।
  • 20 सितंबर 196 को जन्‍मी कविता दलाल कविता दलाल भारतीय पेशेवर पहलवान के रूप में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में "कविता देवी" नाम से जानी जाती हैं।
  • कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई में कुश्ती करने वाली पहली महिला पेशेवर पहलवान हैं।
  • कविता दलाल तब ज्यादा चर्चा में आयी थी, जब वर्ष 2016 में सूट-सलवार पहनकर अंतरराष्ट्रीय पहलवान को पटखनी दी।

कौन हैं योगेश बैराठी?

35 वर्षीय योगेश बैरागी को चेन्नई बाढ़ और "वंदे भारत" मिशन जैसे महत्वपूर्ण समय में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। यह मिशन कोविड-19 महामारी के दौरान फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल थी।

कौन हैं विनेश फोगाट?

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में 25 अगस्‍त 1994 को जन्‍मी विनेश फोगाट ने 13 दिसंबर 2018 को पहलवान सोमवीर राठी से शादी की थी। सोमवीर राठी सोनीपत के रहने वाले हैं। विनेश फोगाट के 'सियासी दंगल' वाली सीट जुलाना जींद जिले में आता है, मगर यह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+