Vijay Diwas 2023: 1971 युद्ध के वीर सैनिकों को दुष्यंत चौटाला ने किया याद, कुछ यूं किया नमन

Vijay Diwas 2023: 16 दिसंबर को सभी भारतीय विजय दिवस के रूम में मनाते हैं। इसी दिन (16 दिसंबर 1971) भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। विजय दिवस पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 1971 के यु्द्ध के बहादुर भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें सलाम किया, जिनके बलिदान के कारण भारत को शानदार जीत मिली।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने ऑफिसिशल एक्स हैंडल पर पोस्ट किए एक बयान में कहा, आज 1971 की भारत पाकिस्तान जंग का विजय दिवस है। आज ही के दिन बहादुर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को बंदी बना कर उनका आत्मसमर्पण करवाया था।

Dushyant Chautala

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि, पश्चिमी पाकिस्तान में जारी मानवाधिकार उल्लंघन को समाप्त कर बांग्लादेश का निर्माण करवाया। सभी बहादुर भारतीय सैनिकों को विजय दिवस पर अपना कोटि कोटि नमन। बता दें कि डिप्टी सीएम अपने एक्स हैंडल से तस्वीर भी पोस्ट की। जिसमें लिखा है कि, '16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान पर भारत की जीत को समर्पित विजय दिवस पर मां भारती के वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'

विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ मना रहा है देश
विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ आज यानी 16 दिसंबर को देश मना रहा है। इस दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराया था। इसी ऐतिहासिक जीत का जश्न हर साल मनाया जाता है। हालांकि, इस जंग में बड़े पैमाने पर भारतीय सैनिकों ने अपनी कुर्बानी भी दी थीं। आज देश के वीर सिपाहियों के शौर्य, अदम्य साहस, कुर्बानी को नमन किया जा रहा है।

पाक पर भारत की जीत की याद में मनाते हैं विजय दिवस
1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हुआ था, इस युद्ध में पाक सेना को करारी हार मिली थी और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और यही क्षेत्र बांग्लादेश बन गया है। इसी दिन 13 दिवसीय भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद ढाका में 16 दिसंबर की शाम को जनरल नियाजी ने आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+