भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में रखे पटाखों में लगी आग, अंदर बैठे कई कार्यकर्ता झुलसे

नूह। हरियाणा में नूह से भाजपा उम्मीदवार चौधरी जाकिर हुसैन की गाड़ी में मंगलवार की देर शाम आकेड़ा गांव के पास आग लग गई। आग लगने से गाड़ी बुरी तरह से जल गई। गाड़ी में रखी प्रचार सामग्री भी जलकर खाक हो गई। आग लगने से गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Vehicle of BJP candidate caught fire

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम करीब 8:00 बजे नूह से भाजपा उम्मीदवार निवर्तमान विधायक चौधरी जाकिर हुसैन के समर्थक स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर आतिशबाजी करने लगे। उसी दौरान कोई चिंगारी गाड़ी के अंदर चली गई जिससे अंदर रखे पटाखों में आग लग गई। जब तक गाड़ी में सवार लोग संभल पाते तब तक गाड़ी में आग लग गई।

Vehicle of BJP candidate caught fire

आग की वजह से गाड़ी में सवार करीब छह लोग झुलस गए। समय रहते सभी जान बचाकर बाहर निकल आए वरना जान भी जा सकती थी। विधानसभा चुनाव इस बार नूह जिले में कुछ अलग ही अंदाज में हो रहे हैं। कई जगह नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ रहे हैं, हवाई फायरिंग कर रहे हैं तो नूह में गाड़ी में आग लगने की इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+