'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं', फरीदाबाद में CM धामी ने इंडी गठबंधन को यूं घेरा
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। सीएम धामी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं के लिए एक कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है कि 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं।'
फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपको अपने एक वोट की ताकत से इंडी गठबंधन की इस विनाशकारी सोच पर प्रहार कर पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है।

इतना ही नहीं, सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ने सदैव विकास को प्राथमिकता दी है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की प्राथमिकता सिर्फ अपने परिवार का विकास रहा है। उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है, ये पार्टियां जनता की कमाई को वोटबैंक के लिए एक विशेष वर्ग को सौंप देना चाहती है।
मंच से अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार का नारा देते हुए सीएम धामी ने फरीदाबा से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को एक बार फिर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने बड़ी संख्या में आई फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का सहृदय अभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications