ECI के पोल पोर्टल पर AAP कैंडिडेट के लिए 'अभद्र भाषा', हरियाणा का ऑफिसर सस्पेंड, CEO से मांगी रिपोर्ट

भारतीय चुनाव आयोग के पोल पोर्टल (ECI Poll Portal) पर आम आदमी पार्टी के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर ईसीआई ने सख्ती दिखाई है। मामले में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। मामले में एक अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

चुनावी आचार संहिता के बीच ईसीआई की ओर से पोर्टल पर जारी एक दस्तावेज में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के साथ कथित रुप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप कार्रवाई की गई है। ये एक्शन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लिया। जिसके तहत शनिवार को कैथल के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) व एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।

ECI Poll Portal AAP candidate

क्या है मामला?
दरअसल, ये मामला कैथल में कथित रुप से दो चुनावी रैलियों की अनुमति से जुड़ा है, जिसकी प्रशासन ने आम आदमी पार्टी की ओर मांग की गई है। आरोप है कि कैथल जिले में 'आप' उम्मीदवार ने दो चुनावी रैलियां आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन इसके जवाब में चुनाव आयोग के पोल पोर्टल पर कैथल एसडीएम की आईडी से कथित तौर पर अनुचित भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई, जिसको लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है।

मामले में कुरुक्षेत्र से आप उम्मीदवार सुशील कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल के माध्यम से रविवार को दो कार्यक्रमों की अनुमति मांगी थी। अपने आवेदन को "कोनी देंगे (अस्वीकृत, हरियाणवी में)" कहकर खारिज कर दिया गया जबकि दूसरे को गाली देकर खारिज कर दिया गया।

बता दें कि पोर्टल चुनाव के दौरान रैलियों के लिए अनुमति प्रसंस्करण के लिए चुनाव आयोग की केंद्रीकृत प्रणाली है, आवेदनों पर प्रतिक्रिया देने के लिए ENCORE पोर्टल का उपयोग किया जाता है। ईसीआई के इस पोर्टल के जरिए ही स्थानीय जिला अधिकारी आवेदनों पर प्रतिक्रिया देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+