Tosham Chunav Result: तोशाम में बहन ने दी भाई को मात, श्रुति ने रचा इतिहास, चेक करें किसे मिले कितने वोट
Shruti Choudhary from Tosham Seat Result: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। तोशाम सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी की प्रत्यासी श्रुति चौधरी कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को 14311 वोटों से हरा कर जीत दर्ज कर चुकी हैं। श्रुति को 75728 वोट मिले हैं। तोशाम एक ऐसी सीट है जहां एक ही परिवार के दो सदस्य अलग अलग पार्टी से चुनाव मैदान में थे।
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया तो वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ उनके चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा था। अनिरुद्ध बंसीलाल के पोते हैं। दोनों चचेरे भाई बहन आमने सामने चुनाव मैदान में थे। ये बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी के हैं।
ये भी पढ़ें: Haryana Chunav Results 2024: हरियाणा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा? देखें 90 सीटों की LIST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी बीजेपी की उम्मीदवार थी। जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्र के बेटे अनिरुद्ध चौधरी थे। खास बात यह है कि श्रुति और अनिरुद्ध चचेरे भाई-बहन हैं।
श्रुति चौधरी की मां किरण चौधरी कुछ समय पहले तक कांग्रेस के नामचीन नेताओं में थी। बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया और राज्यसभा चली गईं। किरण चौधरी की सीट पर बीजेपी ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया और भाजपा का यह फैसला बिलकुल सही साबित हुआ है।
श्रुति की मां ने संभाली परिवार की विरासत
किरण चौधरी ने अब तक बंसीलाल की विरासत संभाली हुई थी। तोशाम से किरण चौधरी लगातार पांच बार विधायक रही हैं। अब श्रुति चौधरी ने मां की विरासत को आगे बढ़ाते हु तोशाम सीट से चुनाव जीत लिया है।
यह भी देखें: Haryana Chunav Result: हरियाणा में कैसे लग रही BJP की हैट्रिक? कांग्रेस की संभावित हार की 5 बड़ी वजहें












Click it and Unblock the Notifications