सिर कटी लाश के मामले में खुलासा, सगे भाई ने ही अपाहिज दीपक को बेरहमी से मारा
फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना स्थित नया बाजार इलाके में सिर कटी लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, कमरे में जो ठेकेदार दीपक मारा गया, उसकी हत्या उसके सगे भाई ने ही की थी। हत्या के बाद हत्यारे ने सिर को कहीं गायब कर दिया था और धड़ को वहीं पड़े छोड़ गया था।

दोनों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था
डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि, हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला है। साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारोपी भाई अशोक कुमार को खोजा गया, जो कि पहले भी शराब तस्करी और मारपीट के मामलों में वांछित रहा है। हत्या की वारदात के बाद से वह छिप गया था। दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। ऐसे में दीपक की हत्या उसी वजह से की गई होगी।'

दीपक की गर्दन धड़ से अलग कर दी
डीएसपी ने बताया- ''दीपक अपाहिज था। वो कमरे में अकेला ही रहता था। वारदात वाले दिन जब वह व्हीलचेयर पर बैठा था, तो अशोक ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया। उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। उसके बाद वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गांव जमालपुर के पास से दबोचा है। वारदात को उसने कुबूल कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेंगे।'

बहन सुषमा ने बताई असलियत तो हत्यारा पकड़ा गया
दीपक की बहन सुषमा ने पुलिस को बताया था कि दीपक भाई के साथ उसके दूसरे भाई अशोक का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इसी तथ्य के आधार पर अशोक की तलाश शुरू की। उसके बाद अशोक को टोहाना रतिया रेाड पर गांव जमालपुर के पास से पैदल जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उस पर पहले भी कई केस दर्ज हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications