CM सैनी ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल पहुंचकर अटलजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा कर्यालय गुरुकमल में पहुंचे। यहां उन्होंने वाजपेयी के प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही सीएम सैनी राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श की शताब्दी वर्ष प्रदर्शनी समारोह में भी सम्मिलित हुए।
सीएम सैनी ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस है। उन्होंने कहा कि देश को सूचना प्रौधोगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाने वाले, टेक्नोलॉजी को आम आदमी तक पहुंचाने वाले अटल जी हम सबके के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। वाजपेयी जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया था।

सीएम सैनी ने कहा पोखरण में सफल परिक्षण करवा देश को परमाणु शक्ति बनाने वाले, देश को सर्व शिक्षा अभियान और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जैसी योजनाएं देने वाले अटल जी आज लोगों के दिलों में बसे हैं। उनकी यादें लोगों की स्मृतियों में बनी हुई है।
हरियाणा में मनाया गया सुशासन दिवस समारोह
हरियाणा में आज सुशासन दिवस समारोह मनाया गया जिसमे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। इस समारोह के अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि अटल सिर्फ एक नाम नहीं थे बल्कि एक युग थे। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेखनीय उदाहरण है। अटल जी का हर निर्णय,हर योजना, हर प्रयास जनता के कल्याण के लिए था। उनका विश्वास था कि जनकल्याण सुशासन के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का मानना था सुशासन का अर्थ केवल प्रशासन चलाना नहीं बल्कि हर नागरिक को समान अवसर, बेहतर जीवन मिले सही मायने में ये सुशासन है।
वाजपेयी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि जहां युवाओं को अवसर और महिलाओं को सम्मान मिले वहीं सुशासन है। वाजपेयी जी ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। अटल जी ने अपने शब्दों में कहा था जो झुके वो प्रेम है और जो टूटे वो स्वार्थ है और जो अडिग रहे वो कर्त्तव्य है।
सीएम ने कहा कि हमे इनके शब्दों को अपने जीवन का आदर्श बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सुशासन के प्रति सरकारी अधिकारीयों और कर्मचारियों को प्रेरीत और प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिया है,उन्हे सम्मानित भी किया है। आज भी हम ऐसे कर्मठ,निष्ठावान कर्मियों को सम्मानित किया है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications