तीन क्रिमिनल लॉ बिल पास होने पर हरियाणा सीएम बोले- गुलामी की मानसिकता बढ़ाने वाले कानूनों से मुक्ति मिलेगी

Three Criminal Law Bills: लोकसभा में अपराधिक कानून से जुड़े तीन बिल पारित हो चुके हैं। जो तीन बिल पास हुए हैं उनमें भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय साक्ष्‍य विधेयक और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू किया गया हैं जिससे माना जा रहा है कि देश की न्‍याय प्रणाली में सुधार आएगा। क्रिमिनल लॉ से जुड़े तीन बिलों के लोकसभा में पारित होने पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को आभार जताया है।

haryana cm Manohar Lal Khatta

हरियाणा सीएम ने कहा संसद में पारित हुए ये तीनों कानून सरल-सहज होने के साथ-साथ तीव्र गति से न्‍याय प्रदान करेंगे। इसके अलावा अंग्रेजों के द्वारा हम पर थोपे एक गुलामी की मानसिकता को बढ़ाने वाले कानूनों से मुक्ति प्रदान करेंगे।

सोशल मीडिया पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लिखा

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य विधेयक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
"भारत की भूमि पर भारत का कानून", संसद में पारित यह तीनों कानून सरल-सहज होने के साथ-साथ तीव्र गति से न्याय प्रदान करेंगे तथा अंग्रेजों द्वारा थोपे गए गुलामी की मानसिकता बढ़ाने वाले कानूनों से मुक्ति प्रदान करेंगे। न्‍याय देने की मंशा के साथ लाए गए ये कानून माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति अवधारणा परिवर्तन के संग बहुत सारे ऐसे विषयों में तीव्र गति से न्याय का प्रावधान प्रदान करेंगे जिनके विषय में पहले की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया।

भारतीय न्याय दर्शन पर आधारित इन कानूनों को लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने गुलामी की मानसिकता को मिटाने की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ा दिया है। उन्‍होंने आगे कहा अगस्त 2019 से निरंतर विचार-विमर्श, चर्चा और सलाह करते हुए इन कानूनों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को आभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+