'...वो दूसरे पर पत्थर नहीं फेंकते, जिनके घर शीशे के होते हैं', सीएम खट्टर का दीपेंद्र हुड्डा पर पलटवार
कांग्रेस की बीजेपी में गुटबाजी के आरोपों को पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तीखा हमला बोला है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए खट्टर ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर संभाल ले फिर बीजेपी के बारे में बात करे। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के बयान तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिनके घर खुद शीशे के बने हों उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं मारना चाहिए।
कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बीजेपी को लेकर बयान के बाद भाजपा कांग्रेस में तीखी बयानबाजी देखी गई। हुड्डा ने बीजेपी में गुटबाजी की बात कही थी। उन्होने कहा कि सवाल किया कि इस गुटबाजी के बीच कैसे सरकार चल सकती है। उन्होंने कहा कि अनिल विज की फाइलों को सीएम क्लियर नहीं करते। ओपी धनखड़ और मुख्यमंत्री के क्या गुटबाजी रही, इसका भी बीजेपी के पास जवाब नहीं।

कांग्रेस नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर संभाले, जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते।
शराब पर सरकार शख्त: सीएम खट्टर
यमुनानगर में जहरीली शराब के मामलों पर नियंत्रण के लिए सीएम खट्टर कड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने सरकार के प्रयासों को जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार जहराली शराब के मामलों में निष्पक्ष जांच करा रही है। शराब तस्करी मामलों में और कितने लोग संलिप्त हैं इसका पता लगाया जा रहा है। इस बीच सरकार ने शराब पर 1600 करोड़ रुपये की एक्साइज की ड्यूटी बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications