हरियाणा की इन कंपनियों का चंद्रयान-3 मिशन में रहा बड़ा योगदान, सप्लाई किए थे ये पार्ट्स

चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करवाकर भारत ने बुधवार को नया इतिहास लिख दिया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग में इसरो की बहुत बड़ी टीम ने काम किया है। इसरो के अलावा इस मिशन में करीब 400 छोटी बड़ी कंपनियों ने सहयोग किया है।

चंद्रयान-3 के पूरे मिशन में करीब 1,50,000 नट बोल्ट का इस्तेमाल हुआ है। इन नट-बोल्ट को हरियाणा के रोहतक जिले में मौजूद एक कंपनी ने बनाया था। रोहतक की कंपनी एरो फास्टनर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने पिछले दो वर्षों से डेढ़ लाख से अधिक नट-बोल्ट बनाकर भेजे।

-chandrayaan-3-mission

रोहतक में आइएमटी स्थित एरो फास्टनर प्राइवेट और इसरो के बीच 2013 में करार हुआ था। तभी से राकेट और सेटेलाइट से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं के लिए फास्टनर की आपूर्ति कर रहे हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, चंद्रयान मिशन को समय से नट-बोल्ट की आपूर्ति की जा सके इसके लिए बीते वर्ष दिसंबर और इस वर्ष जनवरी में रात की शिफ्ट में काम शुरू कर दिया था। कंपनी ने पिछले दो वर्षों से पांच लाख से अधिक नट-बोल्ट भेजे।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जसमेर लाठर ने बताया प्लांट में जगह कम होने के चलते हमें दूसरे स्थान पर कर्मचारी शिफ्ट करना पड़ा ताकि समय से काम पूरा किया जा सके। कंपनी रॉकेट और सैटेलाइट से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं के लिए फास्टनर (नट-बोल्ट) की आपूर्ति कर रही है।

रोहतक की इस कंपनी के अलावा फरीदाबाद की एक स्थानीय कंपनी का भी चंद्रयान-3 मिशन में अहम योगदान रहा है। फरीदाबाद की मेसर्स नॉर्दर्न टूल्स एंड गेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने कई पार्ट्स मुहैया कराए हैं।

कंपनी ने मूल तौर पर मिसाइल के एल्युमिनियम के पार्ट्स बनाने में सहयोग किया है। ये कंपनी 20 साल से इसरो के लिए पार्ट्स का निर्माण कर रही है। उन्होंने इस बार चंद्रयान-3 के लिए एल्युमिनियम के 13 से 14 पार्ट्स तैयार किए थे। चंद्र मिशन की सफलता के बाद इन कंपनियों की खुशी सातवें आसमान पर है। उन्हें अपने योगदान पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+