भ्रष्टाचार को खत्म करने भगवत् गीता जरूरी: मनोहर लाल खट्टर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोटबंदी, डिजिटल इंडिया जैसे हथियारों की मदद से देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भगवत् गीता काफी है। खट्टर ने कहा कि गीता के उपदेशों की मदद से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान उन्होंने गीता की महत्वता के बारे में चर्चा की और कहा कि गीता केवल धर्म की स्थापना के लिए नहीं बल्कि राजनीति के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों को ध्यान में रखकर देश की राजनीति सही दिशा में जाएगी। उन्होंने कहा कि हम गीता की मदद से देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के साथ-साथ हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने भी गीता की महत्वतता के बारे में बात की और कहा कि गीता के संदेशों से जियो और जीने दो की अवधारणा मिलती है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि के तौर थे।












Click it and Unblock the Notifications