सबसे धांसू था 'सुल्तान', हरियाणवी किसान ने इस भैंसे को 21 Cr में भी नहीं बेचा, बच्चे की तरह पाला
कैथल। आपने 'सुल्तान' का नाम शायद सुना होगा। पशु-पालकों को उसने यूट्यूब पर दीवाना बना लिया था। उसकी कद-काठी सबको पसंद आई। कोई इंसान-पहलवान नहीं, बल्कि वो एक झोटा था। जिसे हरियाणा में कैथल के बूढ़ा-खेड़ा गांव के रहने वाले नरेश कुमार ने पाला। 'सुल्तान' उनका सबसे प्रसिद्ध भैंसा था।

सबसे धांसू था 'सुल्तान' झोटा
हरियाणा में कैथल के बूढ़ा खेड़ा गांव के नरेश कुमार भैंस पालने के शौकीन हैं। उन्हीं के पास 'सुल्तान' झोटा था, जिसने पूरे भारत में उनका नाम कर दिया। अब सुल्तान नहीं रहा, लेकिन उसके मालिक का नाम आजकल सोशल मीडिया पर फिर छा रहा है। क्योंकि, नरेश कुमार को अब उनकी भैंस ने पहचान दिलाई है। जिसका नाम रेशमा है।

हर जगह जुट जाती थी दर्शकों की भीड़
नरेश कुमार कहते हैं कि, 'सुल्तान' ने हमें वो नाम दिया, जिसकी वजह से देश-प्रदेश में हमें हर कोई जान गया। वह हमारे बीच अब नहीं है, और उसकी हमेशा कमी रहेगी। वो ऐसा जबर भैंसा था, जिसके लिए ग्राहक आते ही रहते थे। हम उसे जहां भी पशु मेलों में ले जाते, भीड़ हमें देखने लगती थी।

21 करोड़ की बोली लगी, लेकिन नहीं बेचा
'सुल्तान' को बच्चे की तरह पाला। देखने वालों ने भी उसे खूब लाड़ किया। आज भी उसकी याद आती है। उसका स्थान भरा नहीं जा सकता। हां सोचा है कि, अब हम कोई और झोटा तैयार करेंगे।' नरेश ने दुखी मन से कहा। वहीं, उनकी संबंधी राजेश बोले कि, हमने पशुओं के कारण नाम बहुत कमाया, लेकिन 'सुल्तान' जैसा आज भी कोई नहीं दिखता।

आखिर कहां गया 'सुल्तान'?
'सुल्तान' की पिछले साल सितंबर में मौत हो गई।उसे डॉक्टरों को दिखाया गया था, लेकिन बच नहीं पाया। वो ऐसा भैंसा था, जिसके सीमन से मालिक को लाखों रुपए की कमाई होती थी। कहा जाता है कि, सुल्तान सालभर में 30 हजार सीमेन की डोज देता था, जो खूब बिकती थी।

राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेता रहा
सुल्तान वर्ष 2013 में हुई राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में झज्जर, करनाल और हिसार में राष्ट्रीय विजेता रहा। उसके बाद जब राजस्थान के बड़े मेले में लाया गया तो देशभर के पशुपालक उसके दीवाने हो गए।
बेटों की कोई कीमत नहीं हुआ करती
राजस्थान के पुष्कर मेले में एक पशु प्रेमी ने सुल्तान की कीमत 21 करोड़ रुपए लगा दी थी, लेकिन नरेश ने कहा था कि "सुल्तान उनके बेटे जैसा है और बेटों की कोई कीमत नहीं हुआ करती"।












Click it and Unblock the Notifications