खेल मंत्री संदीप सिंह के सामने हुआ भीषण एक्सीडेंट, काफिला रुकवाकर की मदद
कुरुक्षेत्र। खबर हरियाणा के अम्बाला जिले की है, यहां शुक्रवार की सुबह जीटी रोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वहां से हरियाण के खेल मंत्री संदीप सिंह का काफिला गुजर रहा था। सडक़ हादसे को देखकर मंत्री ने अपने काफिले को रूकवाया और पलटी हुई गाडी के पास जाकर गाडी में फंसी महिलाओं, चालक को बाहर निकला। इस त्वरित कार्रवाई से सभी घायल महिला और व्यक्ति की जान बच पाई है। इतना ही नहीं खेल मंत्री संदीप सिंह ने खुद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अम्बाला शास्त्री नगर के पास सब्जी से भरे ऑटो और इनोवा गाडी के बीच शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में इनोवा गाडी पलट गई और इस गाडी में महिलाएं और ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी लोग गाडी में ही फंस गए। इसी बीच खेल मंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को सुबह के समय चंडीगढ आवास कार्यालय से दिल्ली एक मीटिंग में शिरकत करने के लिए जा रहे थे तो इस सडक़ हादसे को देखकर मंत्री ने अपने काफिले को रूकवा लिया। खेल मंत्री ने स्वयं पलटी हुई गाडी के पास जाकर गाडी में फंसी महिलाओं और चालक को बाहर निकलवाया और सभी से उनका हालचाल पूछा।
इतना ही नहीं, खेल मंत्री ने स्वयं फोन करके एम्बुलेंस को मौके पर बुलवाया और घायलों के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी करवाई। खेल मंत्री संदीप सिंह तब तक मौके पर मौजूद रहे जब तक सभी घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। खेल मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी फोन करके घायलों की अच्छी तरह से देखभाल करने के निर्देश दिए। जब सभी लोगों को प्राथमिक उपचार मिल गया उसके बाद खेल मंत्री अम्बाला से दिल्ली की तरफ रवाना हुए।












Click it and Unblock the Notifications