Haryana Election Results: तोशाम सीट पर भाजपा का कब्जा, जीत के बाद क्या बोली श्रुति चौधरी ?

Haryana Assembly Election Results: हरियाणा के विधानसभा चुनावों में इस बार रौचक नतीजे आ रहे है। प्रदेशवासियों के साथ दूसरे राज्यों के सियासी जानकारों के लिए भी नतीजे अचम्बित करने वाले साबित हो रहे है।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनावों के नतीजों का ऐलान हो रहा है। धीरे-धीरे अधिकांश सीटों के नतीजे घोषित हो चुके है। अब तोशाम विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है।

तोशाम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने 14311 वोटों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। श्रुति चौधरी को 75728 वोट मिले हैं। सभी 17 राउंड वोटों की गिनती होने के बाद कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को 61417 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शशि रंजन परमार को 15776 वोट मिले हैं।

shruti-chaudhary-of-bjp-created-history-by-winning-from-tosham-seat-of-haryana

तोशाम सीट पर जीत के बाद श्रुति चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी जीत को जनता की जीत बताई है। साथ ही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बार हरियाणा की जनता ने कमल पर भरोसा जताया है। यह एक तरफा लोगों ने खूब आशिर्वाद दिया है। मैं जनता का ह्रदय से धन्यवाद करती हूं।

हरियाणा के भिवानी जिले में आने वाली तोशाम सीट की इस बार विधानसभा चुनावों में जमकर चर्चाएं हुई। सियासी बयानबाजी को लेकर भी लोगों ने खूब चटखारे लगाए।

इस सियासी फायट का एक रौचक पहलू यह भी था कि यहां चुनाव फैमिली फाइट वाला नजर आया। भाजपा ने जहां बंसीलाल के दिवंगत पुत्र चौधरी सुरेंद्र सिंह और किरण चौधरी की पुत्री पूर्व सांसद श्रुति पर दांव खेला तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने बंसीलाल के बेटे चौधरी रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतार दिया।

इसके चलते तोशाम विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गई थी। तोशाम की फैमिली फाइट में श्रुति और अनिरुद्ध को मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी शशि रंजन परमार और जेजेपी प्रत्याशी राजेश भारद्वाज भी शामिल है।

भाजपा का पहली बार खिला कमल
भिवानी जिले की तोशाम सीट के इतिहास की चर्चा करे तो अभी तक कभी भी इस सीट भाजपा का प्रत्याशी नहीं जीत पाया है। हालांकि यह सीट बंसीलाल परिवार का गढ़ रही है। पहले बंसीलाल फिर उनके बेटे सुरेंद्र और बाद में उनकी पत्नी किरण चौधरी यहां से चुनाव में जीत हासिल करती हुई रही है।

किरण चौधरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद इस सीट पर समीकरण बदल गए थे। किरण चौधरी की बेटी श्रुति पूर्व में भिवानी से सांसद रह चुकी है और इस बार श्रुति चौधरी ने अपनी मां की तरह ही सीट पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+