भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी पढ़ाई

चंडीगढ़। हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव हो गया है। 4 मई से स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। यह बदलाव भीषण गर्मी के चलते हुआ है, जिसके बारे में शिक्षा विभाग ने कहा कि, अब कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों वाले स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से चलेंगी।

School time change due to summer season, Haryana Govt says- now class will run from 7am to 12 noon

यह फैसला सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर मान्य है। यह जानकारी आज जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने दी। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, उनकी सरकार 1 महत्वाकांक्षी योजना में सरकारी विद्यालयों की कक्षा 10वीं से 12वीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को टैबलेट, 2GB फ्री डेटा तथा पीएएल (पर्सनलाइज्ड अडेप्टिव लर्निंग) प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगी।

School time change due to summer season, Haryana Govt says- now class will run from 7am to 12 noon

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 10वीं तथा 12वीं (बोर्ड कक्षाओं) के विद्यार्थियों के लिये 5 लाख टैबलेट खरीदे गए हैं। उन्होंने कहा कि, 11वीं कक्षा अभी स्कूलों में नहीं है, किंतु 10वीं कक्षा का बोर्ड का परिणाम आने के बाद जून-2022 में 2 लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए अलग से टैबलेट खरीदे जाएंगे। इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले सभी पी.जी.टी. जिनकी संख्या 33,000 है, को भी फ्री टैबलेट दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य निचली कक्षाओं (8वीं से 9वीं) के लिये चरणबद्ध तरीके से व्यवस्था की जाएगी।

School time change due to summer season, Haryana Govt says- now class will run from 7am to 12 noon

मुख्यमंत्री ने आज अपने भाषण में कहा कि, हमारी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने व कुशल बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब गुरुग्राम में विश्व कौशल केंद्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि, सरकार तो प्रयास कर ही रही है, किंतु अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए और उनका पथप्रदर्शक बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अभिभावक भी बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की तालीम दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+