संत बाबा राम सिंह: सेवादार की पिस्तौल से मारी थी अपनी कनपटी पर गोली, डायरी-पैन भी बरामद

sant baba ram singh news, करनाल। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के धरनास्‍थल पर आत्‍महत्‍या करने वाले संत बाबा राम सिंह की अंत्‍येष्टि हो चुकी है। पुलिस एवं जांच कर रही टीमों ने आत्‍महत्‍या को लेकर अहम बातें उजागर की हैं। बाबा राम सिंह के बारे में बताया गया है कि, उन्‍होंने खुद की कनपटी पर गुरुद्वारे के सेवादार की पिस्तौल से गोली मारी थी। पुलिस ने वो पिस्‍तौल बरामद भी कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने डायरी-पैन खोज निकाले हैं और बाबा के सुसाइड नोट के पेज का डायरी की लिखाई से मिलान किया गया है। पुलिस का कहना है कि, आवश्यकता पड़ने पर इसकी फॉरैंसिक जांच भी करवाई जा सकती है। अभी तक यह स्‍पष्‍ठ हो गया है कि, जिस गन की गोली बाबा की कनपटी पर लगी वो उनके गुरुद्वारा के सेवादार की पिस्तौल है। उसका लाइसेंस सेवादार के नाम पर ही है।

baba sant baba ram singh news: police reveals- he was killed himself by the gurudwara sevadar pistol

बता दिया जाए कि, बीते बुधवार की शाम को बाबा राम सिंह (65) कुंडली धरना स्थल के पास लहूलुहान पाए गए थे। जिसके बाद वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बाद में करनाल के सरकारी अस्पताल में पुलिस ने 174ए के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया था।

baba sant baba ram singh news: police reveals- he was killed himself by the gurudwara sevadar pistol

बाबा करनाल के नानकसर सिंघड़ा गुरुद्वारे के प्रमुख थे। उन्‍होंने कहा था कि, वह किसानों की दुर्दशा से दुखी हैं। बताया जाता है कि, इसी के चलते उन्‍होंने खुद को गोली मार ली। बीते रोज उनकी अंत्‍येष्टि निसिंग के गांव सिंघड़ा में पांच फीट ऊंचे चबूतरे पर की गई। जिसके लिए सिंघड़ा गांव में देश-दुनिया के हजारों लोग एकत्रित हुए। करीब २० हजार लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+