संत शिरोमणि सैन महाराज की हरियाणा में मनाई गई जयंती, सीएम खट्टर ने दी सैन समाज को कई सौगातें

Haryana News: संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना चल रही है। इसी क्रम में सोमवार 4 दिसंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जींद पहुंचे।

यहां सीएम खट्टर ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत आज पहली बार संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती मनाई। इस दौरान जींद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने सैन समाज को कई सौगातें दी।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

साथ ही, इस अवसर पर सैन समाज के लोगों की कई मांगें पूरी की और जींद क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 590 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए। सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के कैलेंडर में 4 दिसंबर को संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष दिवस के रूप में लिखा जाएगा।

समाज के परंपरागत कार्यों की दक्षता व प्रशिक्षण के लिए गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और अंबाला में कौशल विकास केंद्र खुलेंगे। सीएम खट्टर ने जींद ‌में जेडी-7 रोड का नाम तथा गोहाना रोड स्थित कोर्ट के सामने चौक का नाम संत शिरोमणि सैन जी महाराज के नाम पर रखे जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चौक पर संत शिरोमणि सैन जी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

कहा कि संत शिरोमणि सैन जी महाराज ने अपने जीवन में जन-जागरण का कार्य किया और सेवा भावि व्यक्तित्व के रूप में ख्याति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाज के सहयोग से ही दूर किया जा सकता है। इसका सफल उदाहरण बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+