Ryan School में मासूम की हत्या पर वकीलों ने लिया बड़ा फैसला
सोहना। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के छात्र की हत्या के मामले में हरियाणा के बार एसोसिएशन सोहना की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि कोई भी वकील गुरुग्राम के स्कूल में मारे गए बच्चे के हत्यारोपी का केस नहीं लड़ेंगे। इस संबंध में बार एसोसिएशन की ओर से एक पत्र भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आप सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि बार एसोसिएशन सोहना का एक भी सदस्य रायन पब्लिक स्कूल भोंडसी मे मारे गए मासूम बच्चे के हत्यारोपी का केस नहीं लड़ेगा। बार एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए पत्र पर इससे जुड़े वकीलों समेत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के भी दस्तखत हैं।

ये है आरोपी
गुरूग्राम अदालत ने आरोपी अशोक को 3 दिन की पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया है। अशोक पर आरोप है कि उसने रायन इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय प्रद्युम्न की गला रेत कर हत्या कर दी। उसने अपना आरोप कबूल भी किया है।
Recommended Video


प्रद्युम्न के पिता ने कहा था
8 सितंबर को बच्चे के पिता वरुण ठाकुर ने साफ कहा था कि कैसे हुआ ये नहीं पता लेकिन इतना साफ है कि ये एक हत्या है। बच्चे की मां और परिवार के दूसरे लोगों ने भी इसे हत्या कहा है। बच्चे की मौत की खबर के बाद भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की।

आरोपी अशोक ने कहा था
बता दें कि जब बस कंडक्टर से प्रद्युम्न की मौत पर सवाल किए गए तो उसने कई अहम बात बताई हैं। बस कंडक्टर अशोक ने कैमरे पर अपना जुर्म कबूल कर लिया, उसने कुछ ही मिनट में जिस तरह से बच्चे को मारने की कहानी बताई है, वो दिल दहलानी वाली है।

अशोक ने कहा...
प्रद्युम्न को टॉयलेट में अकेला देखा तो कुकर्म करना चाहा। जिस पर बच्चे ने शोर मचाया शोर तो गला रेतकर हत्या कर दी। अशोक ने बताया कि पहले गला दबाया औ फिर चाकू से किए वार, सबकुछ पांच मिनट में हुआ। कहा कि स्कूल में बच्चे की मौत की खबर फैली तो खुद गाड़ी लेकर पहुंचा और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। अशोक ने कहा कि मेरी बुद्धी भ्रष्ट हो गई थी।
कल जाउंगा गुरुग्राम
वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि कल गुरुग्राम जाऊंगा, जरूरत पड़ी तो स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है। रामविलास ने मृतक प्रद्युम्न के परिजनों से संवेदना जताते हुए कहा कि इस मसले पर डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications