Rohtak Chunav Result 2024: कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा ने बीजेपी के मनीष ग्रोवर को दी शिकस्त
Rohtak Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इसी क्रम में हरियाणा की रोहतक सीट का भी परिणाम आ चुका है। इस सीट कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वही बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा ने बीजेपी के मनीष ग्रोवर को शिकस्त दी है।
15 राउंड चले गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बत्रा को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 58830 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी मनीष ग्रोवर को 57805 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिजेंद्र हुड्डा को 1180 वोट मिले हैं।

यहां से कांग्रेस ने भारत भूषण बत्रा को उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी ने मनीष ग्रोवर और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिजेंद्र हुड्डा थे। हरियाणा में 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।
Haryana Chunav Result: किसान आंदोलन को लीड करने वाले गुरनाम चढूनी की जमानत जब्त, सोची नहीं होगी इतनी बुरी हार!
विधानसभा चुनाव-2019 में रोहतक विधानसभा पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण बत्रा जीते और विधायक बने थे। कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें ही इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। उन्हें कुल 50437 वोट मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष कुमार ग्रोवर कुल 47702 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और 2735 वोटों से हार गए थे।
यह एक जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है और रोहतक जिले में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications