हरियाणा पुलिस हुई शर्मसार! स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने लगाए गंभीर आरोप
रेवाड़ी, 27 नवंबर: खबर हरियाणा के रेवाड़ी जिले से है। यहां एक स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़ित की तहरीर पर मॉडल टाउन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

पीड़िता लड़की पश्चिमी बंगाल की रहने वाली बताई है, जो रेवाड़ी में रहकर एक स्पा सेंटर पर काम करती है। मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर को वो अपने कमरे पर थी, जहां से पुलिस पीसीआर में उन्हें बैठाकर लाया गया। इस दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद फिर एक स्कोर्पियों गाड़ी में होटल पर ले जाकर रेप किया गया।
इस मामले में शिकायत मिलते ही रेवाड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल अनिल, होम गार्ड जितेन्द्र और एक अन्य धर्मेन्द्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ धारा 376, 366, 342 और 354 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में डीएसपी मोहम्मद जमाल ने मीडिया को बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है, कौन से होटल में ले जाकर रेप किया गया और मौके पर कौन-कौन मौजूद थे, ये जांच के बाद ही साफ़ हो पायेगा।












Click it and Unblock the Notifications