Rewari Chunav Result 2024: रेवाड़ी सीट से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने दर्ज की जीत, कांग्रेस की हार
Rewari Haryana Result in Hindi: हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट का परिणाम भी आ चुका है। यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्यासी चिरंजीव राव को शिकस्त दी है।
बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने कांग्रेस के चिरंजीव राव को करीब 28 हजार वोट से हराया है। सीट से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव जीत चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के चिरंजीव राव को करीब 28 हजार वोट से हराया है।

रेवाड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव को 83033 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के चिरंजीव राव को 54124 वोट मिले। तीसरे नंबर पर AAP के सतीश यादव को 18345 वोट मिले।
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर हमेशा से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली रेवाड़ी विधानसभा सीट पर 1991 के चुनाव से कांग्रेस का कब्जा रहा है। पिछले 7 में से 6 विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जीता है। 2014 का चुनाव अपवाद रहा था, जब इस चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह यादव बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के समधी हैं। उन्हीं के बेटे चिरंजीव राव को कांग्रेस ने रेवाड़ी से प्रत्याशी बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications