Rewari Results 2024 Live: बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने दर्ज की जीत, कांग्रेस हारी
Rewari Chunav Result 2024 in Hindi: हरियाणा विभानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना सुबह से जारी है। हरियाणा के इन विधानसभा सीटों में खास है रेवाड़ी विधानसभा सीट।
रेवाड़ी विधान सभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिल रही है। बनते बिगड़ते समीकरण और पल पल की अपडेट के लिए देखते रहे हमारा लाइव ब्लॉग...

LIVE Feed
बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने दर्ज की जीत
रेवाड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव जीत चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के चिरंजीव राव को करीब 28 हजार वोट से हराया है।
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव आगे
रेवाड़ी सीट पर 17वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव 26291 वोट से आगे
रेवाड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण आगे
रेवाड़ी सीट पर 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव 20810 वोट से आगे
बीजेपी के लक्ष्मण यादव आगे
बीजेपी के लक्ष्मण यादव 14745 वोटों से आगे चल रहे हैं.
सातवां राउंड- लालू यादव के दामाद व कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव से 5279 वोटों से पिछड़े हुए हैं.
पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव चुनावी मैदान में
हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट चर्चा में है. इसकी वजह यहां से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के दामाद और पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव से है.
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव आगे
रेवाड़ी सीट पर पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव 2057 वोट से आगे
Rewari Results 2024::रेवाड़ी विधानसभा का हाल
हरियाणा के हाईटेक सीटों में से एक रेवाड़ी विधानसभा सीट के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। कांग्रेस के चिरंजीव राव, बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव और आप के सतीश यादव के बीच मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications