टीचर ने जूते से की स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई और फिर
रेवाड़ी। सोशल मीडिया पर हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक फेमस प्राइवेट स्कूल का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल का टीचर एक बच्चे को जूते से पीट रहा है। जब टीचर बच्चे को पीट रहा था उस समय कमरे में मौजूद एक स्टूडेंट ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

यूरो इंटरनेशन स्कूल के बच्चे मुरथल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। जहां पर दो बच्चों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जब शिक्षक को इस बात का पता लगा तो उनसे दोनों बच्चों की पिटाई कर दी। एक अक्टूबर को यूरो स्कूल की खो-खो टीम के बच्चे सीबीएसई की ओर से मुरथल के सोफिया कांवेंट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टीचर बच्चे के मुंह पर जूते मारता है। बच्चा कुछ बोलने की कोशिश कर है लेकिन टीचर उसकी जूतों से पीटाई करे जा रहा है। इसके बाद थप्पड़ से भी पिटाई करता है। इसके बाद टीचर वहीं पास में बैठे दूसरे स्टूडेंट को थप्पड़ मारने लगता है। उसकी भी पिटाई करता है।
बच्चों ने जब यह पूरा वाकया परिजनों को बताया तो वे स्कूल पहुंचे। हालांकि स्कूल वालों ने बच्चों के परिजनों से समझौता कर लिया है। खबरें आ रही हैं कि यूरो इंटरनेशन स्कूल के बच्चों की पिटाई करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से हटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications