हरियाणा: बीजेपी के बागी एमपी ने बनाई लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी

पानीपत। बीजेपी के बागी नेता राजकुमार सैनी ने हरियाणा में नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते राजकुमार सैनी ने नई पार्टी का नाम लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी रखा है। सैनी ने जुलाई में ही नई पार्टी बनाने की घोषणा कर डाली थी।

 Rebel BJP MP from Kurukshetra, Rajkumar Saini has launched new party called Loktantra Suraksha Party

राजकुमार सैनी की पार्टी से नाराजगी की वजह है हरियाणा में जाट आरक्षण के वक्‍त खट्टर सरकार की कार्यशैली। उनका कहना है कि बैकवर्ड समाज के 90 फीसदी वोट बीजेपी को मिले, इसके बाद भी उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ। सैनी ने कहा कि जिन लोगों ने आग लगाई, दुकानें जलाईं उन्‍हें मुआवजे दिए गए। सैनी का कहना है, 'हम कमजोर तबके के खिलाफ जाकर काम नहीं कर सकते और अगर करेंगे तो वह चुनावों में फैसला सुना देगा।'

आरक्षण के सवाल पर भी राजकुमार सैनी स्‍पष्‍ट राय रख चुके हैं। सैनी ने कहा, 'मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं। मैंने 100 परसेंट आरक्षण की बात है। हर जगह आरक्षण का बवाल हो रहा है। मराठा, कापू, पटेल, जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, राजपूत...सब आरक्षण की बात कर रहे हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि सबको जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दे देना चाहिए। जिस जाति की आबादी जितने प्रतिशत है, उसे उतने ही आरक्षण दे दिया जाए।'

कुछ दिनों पहले एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भी सैनी ने अपनी बात रखी थी। इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी के साथ ही इनेलो और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सैनी ने कहा नकली परिवारवाद की राजनीति ने इस देश को जकड़ लिया है। पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू का भाषण था गरीबी हटाओ और आज राहुल गांधी भी गरीबी हटाओ की बात कर रहे हैं। सैनी ने कहा, 'मैंने जनसभाओं में भी पूछा है क्या सोनिया गांधी इस देश की समस्या को समझती हैं?'

राजकुमार सैनी अपनी नई पार्टी का एजेंडा कुछ इस प्रकार बताते हैं:

-जनसंख्या के अनुपात में 100 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था

-हर घर से एक रोजगार की नीति लागू करना

-किसानों और मजदूर नीति को मनरेगा के साथ जोड़ना

-'हम दो, हमारे दो' की नीति सफलतापूर्वक लागू करना

इन सभी नीतियों के साथ ही राजकुमार सैनी राज्यसभा की व्यवस्था खत्म करने के भी पक्षधर हैं। वह राज्यसभा की व्यवस्था देशहित में नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि विपक्ष मिलकर सरकार के काम को रोकता है। सैनी ने कहा जो वार्ड में पंच नहीं बन सकता वह राज्यसभा से होते हुए मंत्री पद पर जा बैठता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+