स्कूलों व घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन होगी शिफ्ट, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने बताया
Haryana Govt: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब हरियाणा सरकार स्कूलों और घरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन को खुद शिफ्ट करेंगी। इतना ही नहीं, हाईटेंशन तारों को शिफ्ट करने का खर्च भी खुद वहन करेगी।
इस बात की जानकारी हरियाणा के ऊर्चा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने दी। ऊर्चा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, प्रदेश में स्कूलों व घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों को शिफ्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि बिजली निगम अपने खर्च पर इन तारों को शिफ्ट करेगा।
इस दौरान ऑल हरियाणा पॉवर कारर्पोरेशन एम्पलॉयस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यह बैठक लगभग 3 घंटे चली और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।
यूनियन द्वारा कुछ मांगे रखी गई, जिनपर सहमति बनी है। चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत प्रदेश में इस वर्ष 70 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा है।
किसानों का रुझान इसके प्रति बढ़ रहा है और यह संख्या लक्ष्य से अधिक भी जा सकती है। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने के ऑर्डर दे दिए हैं।
इसमें से लगभग 9 लाख मीटर आ चुके हैं। सभी राज्यों के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी को स्मार्ट मीटर खरीदने का काम सौंपा गया है। शीघ्र ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर खरीदने का ऑर्डर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications