हरियाणा के सभी गांवों में राम मंदिर के लिए चंदा-अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा

ram temple donation drive , गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश में अयोध्या में बनने जा रहे रामजन्मभूमि मंदिर के लिए देशभर में चंदा उघाने का अभियान चल रहा है। हरियाणा के गांवों में भी ये शुरू होने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सामाजिक समरसता का राष्ट्र स्तंभ बनेगा। हमारी टीमें प्रदेश के सभी गांवों में राम मंदिर के लिए चंदा-अभियान 1 फरवरी से शुरू कर रही हैं। वह बोले, "1 फरवरी को अभियान की शुरुआत गुरुग्राम की भीमनगर वाल्मीकि बस्ती से होगी। इसके बाद, प्रदेश के 6726 गांवों व 1202 बस्तियों में 45 हजार रामभक्त टोलियों में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।"

ram mandir donation campaign in all villages of Haryana will start from 1st February

राकेश त्यागी गुरुग्राम में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत में सभी जातियों को जोड़कर सभी भारतीयों को एक राष्ट्र पुरुष के रूप में खड़ा करेगा, साथ ही सारे संसार में एकता एवं मर्यादा स्थापित करने का आह्वान भी करेगा। उन्होंने कहा कि, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित होते ही मंदिर निर्माण में अपने योगदान के लिए सम्पूर्ण विश्व के हिंदू आतुर हैं। उनके अनुसार, निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए हिंदू समाज ने 492 वर्षों तक अनवरत संघर्ष किया है। हरियाणा में यह अभियान एक से 27 फरवरी तक चलेगा। गुरुग्राम के 200 गांवों एवं 161 बस्तियों में 1250 टोलियों में पांच हजार रामभक्त घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+