'हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह बने पार्टी के ही नेता', समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की दो टूक
Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त को अब कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही। इस शिकस्त के बाद पार्टी में समीक्षा बैठक का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार 10 अक्टूबर को हुई मीटिंग में खुद राहुल गांधी मौजूद रहे। राहुल ने हरियाणा में कांग्रेस की वजह पार्टी नेताओं को बताया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, 'हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार की वजह प्रदेश कांग्रेस के नेता हैं।' हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी ने किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन, उन्होंने जो बयान दिया उससे उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।

बता दें, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, वेणुगोपाल, अजय माकन और अशोक गहलोत मौजूद थे। राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि पूरे चुनाव में पार्टी का हित दूसरे नंबर पर रहा और नेताओं का हित हावी रहा। चुनाव में नेताओं ने अपने निजी हित को ऊपर रखा।
बता दें, हरियाणा चुनाव परिणामों की जांच के लिए कांग्रेस द्वारा फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने फैसला लिया गया है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कांग्रेस प्रत्याशियों और प्रदेश के नेताओं से मिलेगी और अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को देगी। इस कमेटी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि जो नतीजे सामने आए है वो अप्रत्याशित और चौंकाने वाले हैं। कहा कि आज हमने बैठक की और हरियाणा में हार के कारणों पर विचार किया। हम अपना विश्लेषण जारी रखेंगे..आगे क्या कार्रवाई होगी इसके बारे में केसी वेणुगोपाल आपको बाद में बताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications