जानेमाने रागनी गायक पालेराम दहिया का 68 वर्ष की आयु में निधन

लोकप्रिय हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहियाका निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है।

paleram dahiya

जानेमाने हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया का निधन हो गया है। पालेराम की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी आयु 68 वर्ष थी और उन्हें लोक कायन के लिए जाना जाता था। जिस तरह से पालेराम दहिया का आकस्मिक निधन हुआ है उससे हर कोई दुखी है।

पालेराम दहिया का अंतिम संस्कार उनके गांव हलालपुर में किया जाएगा। माना जा रहा है कि उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रखने में पालेराम का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

अपनी दमदार रागनियों के माध्यम से पालेराम समाज के ताने-बाने को लोगों के बीच रखते थे, उनके सोच को बदलने की कोशिश करते थे। पालेराम की रागनियों को पसंद करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है।

पालेराम दहिया के फेसबुक पेज की बात करें तो यहां पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते है। उनके हजारो फॉलोवर है। तू मारती कदे वो मारता, सर में भड़क आंख में पानी जैसी तमाम लोकप्रिय रागनियों से पालेराम ने लोगों में खास पहचान बनाई थी।

ना सिर्फ रागनियों बल्कि अपने व्यंग्य और चुटकुलों से भी पालेराम लोगों को हंसाने का काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+