Raghuveer Singh Kadyan: हरियाणा के सबसे बुजुर्ग MLA का जलवा कायम, 80 की उम्र में 7वीं बार जीते
Raghuveer Singh Kadyan MLA Beri Haryana: हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक बना है। साल 2014 और 2019 के बाद अब 2024 में भी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है। 15वीं विधानसभा के लिए 8 अक्टूबर 2024 को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48, कांग्रेस (INC) 37, इंडियन नेश्नल लोकदल (INLD) ने 2 और निर्दलीय 3 जीते हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी सबसे बुजुर्ग विधायक रघुवीर सिंह कादियान का जलवा कायम रहा है। हरियाणा के झज्जर जिले की बेटी सीट से 80 साल की उम्र में सातवीं बार जीत दर्ज की है। पहली बार साल 1987 के चुनाव में जीते और अब 2024 में सातवीं बार विधायक बने हैं। 14वीं विधानसभा में सबसे बुजुर्ग थे और 15वीं विधानसभा में सबसे उम्रदराज विधायक होंगे।

रघुवीर सिंह कादियान बोले ये मेरा आखिरी चुनाव
विधानसभा चुनाव 2024 में सातवीं बार कांग्रेस उम्मीदवार बने रघुवीर सिंह कादियान ने इसे खुद का आखिरी चुनाव बताकर सियासी दांव खेला और काम कर गया। कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान सधे और तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। बेरी विधानसभा सीट पर इनका बीते 24 साल से कब्जा है।

बेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
बेरी सीट पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह कादियान ने कुल 60630 वोट हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के संजय कुमार को कुल 25160मत मिले हैं। हार-जीत का अंतर 35470 वोट रहा है।
बेरी विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम में तीसरे स्थान पर निर्दलीय अमित कुमार रहे हैं। इनको 24626 वोट मिले। चौथे स्थान पर रही इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी प्रमोद को 2171, निर्दलीय इंद्रजीत सुहाग ने 2162, आम आदमी पार्टी की सोनू ने 1682, निर्दलीय गोवर्धन सिंह ने 1127 और जेजेपी के सुनील ने 1119 वोट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications