उम्रकैद की सजा पा चुके राम रहीम के खिलाफ एक ​और केस, 8 नवंबर को जेल में पूछताछ करने हरियाणा आएगी पंजाब पुलिस

रोहतक। बलात्कार एवं हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा पा चुके डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुसीबतें और बढ़ते जा रही हैं। अब फरीदकोट बेअदबी केस की जांच के लिए पंजाब पुलिस राम रहीम से पूछताछ करेगी। इसके लिए पंजाब पुलिस हरियाणा की सुनारिया जेल में आएगी, जहां 8 नंवबर को पूछताछ की जा सकती है। दरअसल, राम रहीम पर फरीदकोट में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का केस है।

एसआईटी सुनारिया जेल आएगी

एसआईटी सुनारिया जेल आएगी

यह केस पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के पास है और इस टीम ने राम रहीम से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है। जिसमें करीब 100 सवाल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, एसआईटी राम रहीम से बेअदबी केस में फरार चल रहे डेरे की नेशनल कमेटी के 3 मेंबरों के ठिकानों के बारे में भी पूछताछ करेगी। इसके लिए एसआईटी की टीम हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल आएगी। इससे पहले फरीदकोट की कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। जिसमें एसआईटी को राम रहीम को पंजाब लाकर पूछताछ करनी थी, मगर राम रहीम के वकील हाईकोर्ट चले गए। तब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद एसआईटी को सुनारिया जेल जाकर पूछताछ करने को कहा गया।

पिछले महीने रंजीत सिंह मर्डर केस में सजा हुई थी

पिछले महीने रंजीत सिंह मर्डर केस में सजा हुई थी

राम रहीम सिंह को अक्टूबर महीने में रंजीत सिंह मर्डर केस में दोषी करार दिया गया था। उसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम समेत 5 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही इस ढोंगी बाबा पर 31 लाख और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया। मामला बहुत संवेदनशील होने की वजह से उस दिन फैसला आने के पहले ही प्रशासन ने पंचकूला जिले में धारा-144 लागू कर दी थी। पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, वर्ष 2002 में 10 जुलाई को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। शुरू में हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन बाद में ये केस सीबीआई को ट्रांसफर हो गया। मामले में 12 अगस्त को बहस पूरी हो गई थी। साथ ही अक्टूबर की शुरुआत में कोर्ट ने राम रहीम समेत 5 लोगों को दोषी पाया। इसके बाद 18 अक्टूबर 2021 को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने विस्तार से मामले में फैसला सुनाया। जिसके तहत राम रहीम को उम्र की सजा हुई।

लड़कियों का करता था बलात्कार

लड़कियों का करता था बलात्कार

राम रहीम के खिलाफ बहुत से मामले चल रहे हैं। जिनमें सबसे चर्चित मामला था, शिष्याओं से बलात्कार का। आरोप थे कि, वो शिष्याओं से किसी गुफा में दुष्कर्म करता है और मारने की धमकियां भी देता था। ऐसे ही एक मामले में फिलहाल राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने उसके लिए फांसी की सजा मांग ली, लेकिन तब राम रहीम ने नई चाल चली और बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट से दया की गुहार लगाई। राम रहीम का कहना है कि वो ब्लड प्रेशर, आंख और किडनी की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में उसको रिहा कर दिया जाए। इसकी सुनवाई के दौरान वो रोहतक जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+