स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियां
गुड़गांव। देश की राजधानी से सटे गुड़गांव में पुलिस ने सोहना रोड स्थित ओमैक्स मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट मॉल के अंदर एक स्पा सेंटर में चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मॉल के अंदर स्थित अरोमा स्पा सेंटर के आसपास शनिवार शाम घेराबंदी कर ली। एक कॉन्स्टेबल को ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया। उसने मैनेजर के साथ 1000 रुपये में डील तय की और मौका मिलते ही बाहर खड़ी टीम को अलर्ट कर दिया।
वेश्यावृत्ति में शामिल थीं लड़कियां
इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में टीम 6:30 बजे स्पा में दाखिल हुई और मैनेजर सचिन को गिरफ्तार कर लिया। सचिन हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। उसके अलावा दो ग्राहकों और तीन लड़कियां को भी गिरफ्तार किया गया। ये लड़कियां वेश्यावृत्ति में शामिल थीं।
अंदर से बंद थे कमरे, दरवाजा खुला तो...
एसएचओ सदर थाना विजय कुमार के मुताबिक, स्पा में सर्विसेज के लिए ग्राहकों से 1000 से 2000 रुपये तक लिए जाते थे। छापामारी के दौरान स्पा में दो कमरे अंदर से बंद थे, जहां लड़कियों को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।













Click it and Unblock the Notifications