स्पा सेंटर पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे पुलिसकर्मी, अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश

फतेहाबाद। स्पा व मसाज सेंटरों पर 21 जनवरी को फतेहाबाद पुलिस ने छापा मारकर सेकस रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 10 महिलाएं सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को महिला थाना में ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा था कि फतेहाबाद शहर में पिछले दो सालों से यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि यह कार्रवाई आईजी हिसार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है।

सूचना पर मारा था छापा

सूचना पर मारा था छापा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालिका बाजार व बस स्टैंड के पास स्पा और मसाज सेंटर चल रहा था। इन संस्थानों के बाहर बोर्ड लगाया गया था कि यहां पर महिलाओं व पुरुषों की बॉडी मसाज की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन मसाज सेंटर के आड़ में देह व्यापार चल रहा है। मंगलवार देर शाम साढ़े 7 बजे धर्मवीर पूनिया के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम में खुद डीएसपी धर्मवीर पूनिया व दूसरी टीम में शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह मौजूद थे।

ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस

ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस

पुलिस फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची तो इस धंधे का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने शहर के सिरसा रोड पर जिम्मी जिंदल अस्पताल के ऊपर भवन में चल रहे हेवन स्पा सेंटर व पालिका बाजार में अरोमा स्पा सेंटर पर कार्रवाई। जहां से पुलिस ने हेवन सेंटर के संचालक हिसार निवासी अनिल कुमार के अलावा दो लड़कों व 7 लड़कियों को पकड़ा है वहीं अरोमा स्पा सेंटर पर संचालक सिरसा निवासी विकास के अलावा एक युवक और 3 लड़कियों को वहां से पकड़ा है।

 सिरसा, लुधियाना, हिसार और पश्चिम बंगाल की हैं लड़कियां

सिरसा, लुधियाना, हिसार और पश्चिम बंगाल की हैं लड़कियां

पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियां हिसार, सिरसा, लुधियाना और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। संचालक इन्हें 10 हजार रुपए मासिक वेतन पर रखते हैं और वेश्यावृति का काम भी करवाते हैं। मसाज की एवज में 800 रुपये से 1 हजार रुपये लेते थे और वेश्यावृति के लिए समय के हिसाब से पैसे वसूल करे जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+