हरियाणा: रेवाड़ी में पीएम एम्स की रखेंगे आधारशिला, सीएम बोले- मील का पत्थर साबित होगा ये अस्पताल
हरियाणा में 16 फरवरी को रेवाड़ी के माजरा- भालखी में विकसित भारत-विकसित हरियाणा शिलाान्यस कार्यक्रम
आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर करोड़ों की परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिल्यान्यास और शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम से पहले गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया साथ ही बताया कि पीए मोदी इस मौके पर रेवाड़ी में एम्स अस्पताल संबंधी परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रेवाड़ी में 16 फरवरी को नये एम्स की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा हरियाणा के इतिहास में ये एम्स अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा यह अस्पताल हरियाणा वासियों को प्रदेश में उच्च स्तर की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इसके साथ ही सीएम खट्टर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'हरि की धरा' पर हार्दिक अभिनंदन एवं आभार! इसके साथ ही सीएम खटृर ने अपनी पोस्ट में लिखा 16 फरवरी को हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में AlIMS रेवाड़ी के शिलान्यास के साथ एक नया इतिहास लिखा जाएगा।
इसके साथ ही सीएम खट्टर ने कहा भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अपने जीवन का हर एक क्षण समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री द्वारा इसकी आधारशिला रखी जाएगी।
बता दें पीएम मोदी इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य , रेल ओर पर्यटन से जुड़ी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications