हरियाणा: वफादार कुत्ते ने मालिक के लिए दे दी जान, भैंस ने किया था शख्स पर हमला
भैंस के सींग मारते ही मालिक का बचाव करते हुए कुत्ते ने भैंस की पूंछ पकड़ ली। जिसके बाद भैंस मालिक ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।

हरियाणा के रेवाड़ी में पिटबुल नस्ल के कुत्ते को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। कुत्ते का कसूर ये था कि, उसके मालिक पर भैंस ने हमला किया। जिसके जवाब में कुत्ते ने भैंस पर हमला कर दिया। जिसके बाद भैंस के मालिकों ने कुत्ते पर लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया। लोगों ने कुत्ते को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। डॉग के मालिक की शिकायत पर कोसली थाना में एक महिला सहित 2 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
मामला रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में पड़ने वाले गांव छव्वा का है। शुक्रवार शाम के समय छव्वा निवासी सोमवीर अपने पिटबुल के साथ गांव की बणी की तरफ घुमाने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव के रहने वाले दीपक की भैंस बंधी हुई थी। जब वह वहां से गुजर रहे थे तभी भैंस ने सिर मार कर उन्हें गिरा दिया। मालिक पर हुए हमला को देखकर कुत्ता हमलावर हो गया।
भैंस के सींग मारते ही मालिक का बचाव करते हुए कुत्ते ने भैंस की पूंछ पकड़ ली। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान दीपक की पुत्रवधू ने डंडे से कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। पीटने पर कुत्ते ने भैंस की पूंछ छोड़ दी। लेकिन इसी समय गांव के अन्य शख्स शिवलाल लाठी लेकर मौके पर पहुंच गए और उसने कुत्ते को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
सोमवीर ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मार कर गिरा दिया। सोमवारी का आरोप है कि, शिवलाल कुत्ते को तब तक पीटता रहा। जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई। पिटाई के कारण कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। कुत्ते मालिक जब आरोपी शख्स के घर शिकायत के लिए पहुंचे तो उसने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद सोमवीर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।












Click it and Unblock the Notifications