Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Phalodi Satta Bazar Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में क्‍या बोल रहा फलोदी सट्टा बाजार?

Phalodi Satta Bazar Haryana Chunav 2024: चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्‍यात या विख्‍यात हो चुका फलोदी सट्टा बाजार फिर चर्चा में है। अब वजह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 और जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 हैं। हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को मतदान है जबकि जम्‍मू-कश्‍मीर में दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। दोनों राज्‍यों में मतों की गिनती 8 अक्‍टूबर को होगी।

भारत में लोकसभा-विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि अमेरिकी राष्‍ट्र्रपति चुनाव तक में नतीजों से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी सामने आने लगती हैं। हार-जीत के भाव जारी होने लगते हैं। हरियाणा व जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 में भी हर किसी को फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों का इंतजार है।

Phalodi Satta Bazar Predication Haryana

हरियाणा चुनाव 2024 व फलोदी सट्टा बाजार

सबसे पहले बात हरियाणा की करें तो यहां पर विधानसभा की 90 सीटें हैं। पिछले 10 साल से भाजपा का राज है। भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने के मकसद से मैदान हैं। कांग्रेस 10 साल बाद हाथ में सत्‍ता चाहती है। पिछली बार किंगमेकर बनी जननायक जनता पार्टी, इनेलो, आम आदमी पार्टी भी मैदान में हैं।

हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। भाजपा गैर जाट वोटों के भरोसे है जबकि कांग्रेस ने जाटों पर ज्‍यादा दांव लगाया है। दलित-ओबीसी और दलित-जाट का गठबंधन हरियाणा में सत्‍ता की कुर्सी तक पहुंचने का रास्‍ता है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने अभी तक कोई अनुमान नहीं बताए हैं। कोई भविष्‍यवाणी नहीं की है। भाजपा-कांग्रेस अपने अकेले के दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लेंगी या कोई तीसरी पार्टी किंगमेकर बनेगी? दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरिवंद केजरीवाल की भविष्‍यवाणी सच होगी या नहीं? केजरीवाल कह चुके हैं कि 'हरियाणा में आप के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी'

खामोश क्‍यों है फलोदी सट्टा बाजार?

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार कुछ नहीं बोल रहा। बाजार में सन्‍नाटा पसरा पड़ा है। सटोरिए अंडरग्राउंड हैं। वे मीडिया से ऑन कैमरा या ऑफ कैमरा बात तक करने को राजी नहीं हैं।

इसकी वजह है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार से नित नए अनुमान जारी हुए। सटोरियों ने बेधड़क होकर पार्टियों और उम्‍मीदवारों की हार-जीत के भाव बताए। कई सटोरिए पुलिस के खिलाफ तक बोलने से नहीं चूके।

नतीजा यह रहा कि फलोदी पुलिस ने सटोरियों पर तगड़ा एक्‍शन लिया तो पूरा बाजार ही खामोश हो गया। अब अंदरखाने ही सब कुछ चल रहा है। सटोरिए पहले ही सामने नहीं आ रहे। यूं लग रहा है जैसे पूरा
फलोदी सट्टा बाजार बंद पड़ा है।

फलोदी सट्टा बाजार क्‍या है?

राजस्‍थान में जोधपुर जिला मुख्‍यालय से 144 किलोमीटर दूर फलोदी कस्‍बा है, जो पहले जोधपुर जिले की तहसील हुआ करता था अब अलग होकर नया जिला बन गया है।

फलोदी में सदियों से सट्टा लगाया जाता रहा है। मौसम, सांडों की लड़ाई से लेकर चुनाव तक में फलोदी के सटोरिए के अनुमान कई बार सटीक साबित हुए हैं। इसलिए फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों पर हर किसी की नजर रहती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+