Phalodi Satta Bazar Haryana: वोटिंग से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने की तगड़ी भविष्‍यवाणी, BJP को सिर्फ इतनी सीटें

Phalodi Satta Bazar Haryana Election 2024: 15वीं हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्‍टूबर 2024 को सुबह 7 बजे से मतदान से होगा। 8 अक्‍टूबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बड़ी भविष्‍यवाणी की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हार-जीत को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने जो अनुमान लगाए हैं, वो भाजपा की टेंशन बढ़ाने वाले हैं। इस बार के हरियाणा चुनाव में भाजपा का 'कमल' मुरझा सकता है। कांग्रेस के हाथ में हरियाणा की सत्‍ता आती दिख रही है।

Phalodi Satta Bazar Harayana

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी व निर्दलीय समेत कुल 1031 उम्‍मीदवार मैदान हैं। हरियाणा में किसी भी पार्टी को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें चाहिए।

Phalodi Satta Bazar Harayana Chunav

हरियाणा में कांग्रेस को 57-59 सीटें मिलने का अनुमान

सट्टा बाजार बाजार से जुड़ी वेबसाइट Diamondexch99.com के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सट्टा बाजार की ताजा भविष्‍यवाणी यह है कि हरियाणा की 90 सीटों में कांग्रेस के उम्‍मीदवार 57 से 59 सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं जबकि भाजपा को 22 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए इन्‍हीं अनुमानों के आधार पर सट्टा लगा रहे हैं।

हरियाणा चुनाव 2024 पर फलोदी सट्टा बाजार ( Phalodi Satta Bazar Haryana Chunav 2024 predictions )

  • कुल सीटें-90
  • कांग्रेस को 57 से 59 सीटें
  • भाजपा को 22 से 24 सीटें

10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

चुनावों में अपने सटीक अनुमानों के लिए पहचान बना चुके राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 वाले अनुमान भी सटीक बैठते हैं तो इस बार हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हो रही है। हरियाणा में साल 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

नोट-हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के आधिकारिक नतीजे 8 अक्‍टूबर को घोषित होंगे। वनइंडिया हिंदी टीम फलोदी सट्टा बाजार के उपरोक्‍त दावों का समर्थन नहीं करती है। सट्टा खेलना गैरकानूनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+