'सभी लोगों को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा', BJP उम्मीदवार मनोहर लाल ने कलस्टर जनसभा को किया संबोधित
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को करनाल लोकसभा क्षेत्र की पानीपत ग्रामीण में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा है।
पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मनोहर लाल इस लोकसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल के घरौंडा में जनसभा को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मनोहर लाल












Click it and Unblock the Notifications