Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल के घरौंडा में जनसभा को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मनोहर लाल
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा के घरौंडा में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल लोकसभा के घरौंडा में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों ने जनता के जीवन को असाधारण रूप से बदला है यही कारण है कि चारों ओर एक ही विश्वास है। "मोदी की गारंटी का विश्वास"।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता प्रदेश में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा के घरौंडा में आयोजित कलस्टर जनसभा को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications