Haryana News: लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि, एक-एक वोट का बड़ा महत्व: अनुराग अग्रवाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें।

उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए। बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है। इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है।

anurag agrawal

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहेगी। कहीं पर भी संहिता का उल्लंघन नजर आता है तो वह अपनी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय व मुख्य निर्वाचन कार्यालय, हेल्पलाइन टोल फ्री नं. 1950 तथा सी-विजिल एप पर कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट और हेल्पलाइन टोल फ्री नं. 1950 से अपने वोट और पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+