देह व्यापार करने से किया मना तो सरेआम देवर ने भाभी को मार डाला, पत्नी ने सुनाई खौफनाक कहानी

पानीपत। हरियाणा के पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में फतेहपुरी चौक पर देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने एक औरत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कविता नाम की महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हमले के दौरान रास्ते से गुजर रहे रिंकू नायक, पवन, आशीष आदि ने घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

    देह व्यापार करने से किया मना तो सरेआम देवर ने भाभी को मार डाला, पत्नी ने सुनाई खौफनाक कहानी
    बच्चे की दवा के लिए बाजार गई थीं देवरानी-जेठानी

    बच्चे की दवा के लिए बाजार गई थीं देवरानी-जेठानी

    हत्या करने वाले आरोपी की पत्नी प्रिया ने बताया कि बेटे की तबीयत ठीक नहीं थी दवाई लेने जेठानी कविता के साथ स्कूटी से आई थी और हम चाऊमीन खा रहे थे। तभी पति भरत वहां पर आया, जो कि हमारा पीछा कर रहा था। 100 नंबर पर कॉल करके हम ने पुलिस को सूचना दी कि गुंडे पीछे लगे हैं हम चौक पर रुक गए थे। तभी पीछे से पति भरत चाकू लेकर आया और भाभी पर हमला कर गला रेत दिया।

    भाभी पर सरेआम चाकू से कर दिया हमला

    भाभी पर सरेआम चाकू से कर दिया हमला

    किसी ने उन्हें नहीं बचाया। आरोपित की पत्नी ने कहा कि मेरा पति हमें देह का व्यापार करने के लिए कहता था, जिसे दोनों देवरानी-जेठानी ने मना कर दिया और इसी रंजिश के चलते व्यक्ति ने अपनी जेठानी की सरेआम चाकू गोंदकर हत्या कर दी। वहीं गौ रक्षा दल के सदस्य वहां पहुंच गए उन्होंने बताया कि महिला के सीने पर चाकू लगने से काफी खून बह चुका था।

    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    साथ ही उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा से महिला को सिविल अस्पताल ले गए महिला की सांसे चल रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मौके पर वकील जेबी पंडित ने बताया कि वह फल खरीदने आए थे और उन्होंने देखा कि एक आदमी महिला को चाकू मार रहा है। यह देखते ही वह उसके पीछे भागे। इस दौरान खूनी एक मकान में छिप गया।

    पत्नी ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

    जैसे ही खूनी मकान से बाहर निकाला उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस को चाकू भी बरामद हो चुका है। वहीं डीएसपी सतीश वत्स ने बताया की देवरानी-जेठानी बच्चे को दवाई दिलावने के लिए आई हुई थी। देवरानी के पति ने सरेआम बजार में जेठानी की चाकू मार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू भी बरामद का लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+