Haryana Accident: पंचकूला में रोडवेज की बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?
Haryana Accident: एक बड़ी खबर हरियाणा के पंचकूला जिले से है, जहां सोमवार सुबह एक बस के पलट जाने से कई स्कूली बच्चों समेत कम से कम 40 लोग घायल हो गए। यह हादसा पिंजौर कस्बे के नौलता गांव के पास हुआ है। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है और ये नंबर बढ़ भी सकते हैं।
घायलों को चिकित्सा के लिए पिंजौर अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की बस पलट जाने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। ये हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

लेकिन पुलिस का कहना है कि 'ड्राइवर ने बस की स्पीड काफी तेज कर रखी थी और आवश्यकता से अधिक लोग भी बस में सवार थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।' कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि 'जांच शुरू हो गई है और बच्चों को उचित इलाज दिया जा रहा है।'
बस चालक और कंडक्टर निलंबित
हरियाणा रोडवेज ने बस चालक और कंडक्टर निलंबित कर दिया है, फिलहाल वो फरार हो तो वहीं इस हादसे में बस कंडक्टर भी घायल हुआ है और उसे गंभीर चोटें आई है, उसे भी पिंजौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थिति सामान्य है- CMO डॉ. मुक्ता कुमार
इस बारे में जानकारी देते हुए पंचकुला CMO डॉ. मुक्ता कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि ' सोमवार सुबह एक एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिनमें 46 लोग घायल हुए हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में 3 एडल्ट भी शामिल हैं फिलहाल स्थिति सामान्य है। एक घायल महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, वो हादसे के समय बस के बाहर थी।'
डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी अस्पताल पहुंचे
इस हादसे की सूचना पाते ही पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से मुलाकात की और हाल-चाल जाना, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।












Click it and Unblock the Notifications