रेवाड़ी: सैन्यकर्मी ही निकला जासूस, पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आने के बाद से करने लगा ऐसे काम
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में स्पशेल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने एक जासूस को धर लिया। उसकी पहचान महेश कुमार के रूप में हुई, जो कि भारतीय सेना में ही चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। महेश रहने वाला भी रेवाड़ी का है। फिर भी वह कैसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगा, इसी बात से सुरक्षा महकमे में खलबली मच गई है।

स्पशेल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि, आरोपित को रेवाड़ी के धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया गया। उसने कुबूला है कि, वह सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला से संपर्क में आया था। दोनों के बीच से तभी से बातें होती रहीं। वो महिला उससे भारतीय सेना और अन्य गोपनीय जानकारी उससे मांगती रही, तो यह उसे देता रहा। ऐसे ही वह दो साल से भी ज्यादा समय तक भारत की जासूसी कर पाकिस्तान को जानकारियां भेजता रहा।

एसटीएफ के डीआइजी सतीश बालन ने कहा कि, हमने महेश को खुफिया एजेंसी से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। ऐसा पता चला है कि, जासूसी के लिए उसे पाकिस्तान से कई बार रकम मिली है। जिसके सबूत भी सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications