OPINION: बढ़ रहा है प्रदेश, समृद्ध हो रही है हरियाणा की जनता
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार पिछले नौ वर्षों से लगातार लोक-कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश के विकास के काम कर रही है। इसका नतीजा ये रहा कि जहां यह राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं यहां की जनता में भी समृद्धि आई है।
दरअसल, हरियाणा सरकार ने जिस तरह से आम लोगों के जीवन में बेहतरी लाने की ओर ध्यान दिया है, वह अन्य राज्यों के मुकाबले अलग है और इससे प्रदेश की जनता का हित हो रहा है। इसकी वजह ये है कि सरकार ने सिर्फ जनहित वाली योजनाएं ही नहीं लागू की हैं, बल्कि उसका लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक समय पर पहुंच जाए इसका भी इंतजाम किया है।

जनहित पर ही रहा है खट्टर सरकार का फोकस
खट्टर सरकार इस उसूल पर काम करती है कि विकास के काम पर खर्च होने वाला एक-एक पैसा जनहित के लिए है, इसलिए उससे जन-कल्याण के ही कार्य होने चाहिए। इसका नतीजा धरातल पर नजर आ रहा है। यह संभव हो रहा है तो इसके पीछे प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति है।
हाल ही में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा है, 'हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है,और अब विकास के लिए भेजा गया एक-एक पैसा विकास परियोजनाओं पर खर्च हो रहा है। '

हरियाणा की बेटियां आज देश का गौरव बढ़ा रही हैं
पहले हरियाणा भर्ती प्रक्रियाओं में गोलमाल के लिए बदनाम था। आज यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और फायदा यहां के युवाओं को मिल रहा है। हरियाणा की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी योजना पूरे देश के लिए नजीर साबित हुआ है। खट्टर सरकार की इस सोच का ही परिणाम है कि पुलिस फोर्स में महिला अफसरों की तादाद राज्य में 6% से बढ़कर 11% हो चुकी है। खट्टर सरकार आगे इसे 15% करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

युवाओं की नौकरियों और रोजगार पर सरकार का ध्यान
सरकार ने पिछले 9 साल में युवाओं को रोजगार देने के जो पारदर्शी कदम उठाए हैं, उसका नतीजा है कि 1.1 लाख से ज्यादा नौकरियां उपलब्ध हो सकी हैं। अब खट्टर सरकार ने हरियाणा स्किल रोजगार कॉर्पोरेशन लॉन्च किया है। इससे युवाओं को और ज्यादा लाभ मिलने वाला है। नई योजना के तहत पहले बैच के युवाओं को विदेश भेजा गया है।
इसी तरह राज्य में युवाओं के लिए मेडिकल के क्षेत्र में बेहतर मौके बनाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 700 से बढ़ाकर 3,100 करने की योजना पर का चल रहा है।

वहीं गरीबों के कल्याण के लिए खट्टर सरकार ने पिछले नौ वर्षों में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। जब भी मौका मिला है, गरीबों के कल्याण के लिए तरह-तरह के उपाय किए गए हैं। वहीं समाज के जिन नागरिकों को विशेष सहायता की आवश्यकता है, उनका भी पूरा ख्याल रखा गया है।

आज की तारीख में राज्य में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए पेंशन की योजनाएं चल रही हैं और उनमें लगातार बढ़ोतरी हुई है। वहीं यह ऐसा राज्य है, जहां 45 साल के अविवाहित लोगों के लिए भी पेंशन स्कीम लागू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications