Opinion: हरियाणा में बुजुर्गों को मिल रहा सम्मान, भत्ते से जीवन में मिला भरोसा
हरियाणा सरकार बुजुर्गों को प्रति महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर चुकी है। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता से हरियाणा के बुजुर्गों को जीवन में एक भरोसा मिला है।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की सरकार 9 वर्षों से राज्य में सत्ता में है। इस दौरान राज्य सरकार की कई योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में बदलाव में मदद की है। इसी में से एक है वृद्धावस्था सम्मान भत्ता। यह योजना 60 वर्ष या उससे ज्यादा के बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही है। हरियाणा सरकार ने इस योजना के तहत दिया जाने वाला भत्ता भी 2021 के एक अप्रैल से बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति महीने कर दिया गया है। पहले यह भत्ता सिर्फ 1,800 रुपए मासिक था।

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
हरियाणा सरकार की यह योजना राज्य के स्थायी निवासियों के लिए है। इसके तहत 60 साल या उससे ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दिया जाता है। 1 अप्रैल, 2021 से इस योजना के तहत भत्ता बढ़ाकर 2,500 रुपया कर दिया गया है। पहले यह मात्र 1,800 रुपए मासिक था। खट्टर सरकार जनता के लिए किस तरह से कल्याणकारी इरादे से काम कर रही है, इसका अनुमान इसी से मिलता है कि इन कल्याणकारी योजनाओं का थीम ही रखा है, 'थारी पेंशन, थारे पास'।

Recommended Video
पेंशन से हरियाणा में लोगों का हो रहा कल्याण
6 फरवरी,2023 तक हरियाणा सरकार की इन योजनाओं के लाभार्थियों की कुल संख्या 30,76,219 हो चुकी है। वहीं कुल 30,58,878 अकाउंट पेंशन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। जबकि, 30,76,069 आधार अपलोड किया जा चुका है।

'परिवार पहचान पत्र' से काम हुआ और आसान
सबसे बड़ी बात ये है कि हरियाणा सरकार ने यह भी पहल किया है कि कोई भी योग्य लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने से कतई वंचित न रह जाए। इसके लिए 'परिवार पहचान पत्र' की व्यवस्था की गई है। इसकी वजह से बुजुर्गों को इस सम्मान भत्ते के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से वह आसानी से इस सुविधा से जुड़ जा रहे हैं।
वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के लिए पात्रता की शर्तें
वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के लिए आवश्यक है कि लाभार्थी की उम्र 60 साल या उससे अधिक हो। लाभार्थी हरियाणा प्रदेश के स्थायी निवासी होने चाहिए। लाभार्थी (पति/पत्नी मिलाकर) की सालाना आय 2,00,000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन, जो भी लोग किसी तरह का पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, चाहे सरकार से या किसी भी सरकारी सहायता प्राप्त संस्थाओं से तो वे इस भत्ते के योग्य नहीं माने जाते।












Click it and Unblock the Notifications