OPINION: बुजुर्गों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार

बुढ़ापा कई बार लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। कभी-कभी परिवार के रवैए की वजह से वे अपने ही घरों में उपेक्षित रहने को मजबूर होते हैं। लेकिन, जब सरकार कल्याणकारी होती है, तो वह समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती है। पिछले नौ वर्षों से हरियाणा में बुजुर्गों और सभी तरह के जरूरतमंदों को एक ऐसी ही सरकार मिली हुई है।

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार इस सोच के साथ काम करती है कि सिर्फ किसी के लिए योजनाएं बना देना और लागू कर देना ही काफी नहीं है। बल्कि, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बिना किसी रुकावट के समय पर पहुंच जाए, यह भी बहुत जरूरी है।

haryana cm manohar lal khattar

हरियाणा में बुजुर्गों का काम हुआ आसान
इसी को देखते हुए खट्टर सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) की शुरुआत की थी। 2022 में इसने वृद्धावस्था पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया था। इसका परिणाम ये हुआ है कि करीब 1.40 लाख बुजर्ग स्वत: तरीके से वेरिफाइड हो चुके हैं। यानि बुजुर्गों को मासिक पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल गया है। उन्हें आवेदनों और दस्तावेजों के झंझट से मुक्ति मिल चुकी है और पीपीपी से यह सुनिश्चित हुआ है कि उन्हें घर बैठे सरकारी लाभ मिल जाए।

haryana cm manohar lal khattar

बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन को मिला भरोसा
हरियाणा सरकार की इसी तत्परता का नतीजा है कि राज्य के 18.52 लाख वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने सरकारी खजाने से 506 करोड़ रुपए वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसकी मदद से उन्हें समाज में अपने दम पर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए बहुत बड़ा सहारा मिला हुआ है।

समय की जरूरत के मुताबिक राज्य सरकार ने बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ पाने के लिए योग्यता शर्तों में भी राहत दी है। मसलन, इसके लिए पहले जो सालाना आय की सीमा 2 लाख रुपए निर्धारित थी, उसे भी बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया जा चुका है।

haryana cm manohar lal khattar

हरियाणा में 30 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में
बुजुर्गों के अलावा हरियाणा सरकार विधवाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों और दिव्यांगजनों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाती है। यही नहीं अब राज्य सरकार ने 40 वर्ष के बाद विधुरों को और 45 से 60 वर्ष की उम्र के कुंवारे पुरुषों को भी मासिक पेंशन के दायरे में लाने की भी पहल की है। इस तरह से हरियाणा में आज की स्थिति में कुल 30 लाख लोग मासिक पेंशन के दायरे में लाए जा चुके हैं।

haryana cm manohar lal khattar

अब हर महीने 3,000 रुपए मिलेगी पेंशन
हरियाणा सरकार लोगों को समाज में सम्मान जनक जीवन जीने में किस तरह से सहायता देती है, उसका उदाहरण मासिक पेंशन की रकम को देखने से मिलता है। इसी साल 1 अप्रैल से खट्टर सरकार ने इस तरह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 2,500 रुपए महीने से बढ़ाकर 2,750 रुपए कर दी थी। लेकिन, 1 जनवरी, 2024 से इसे बढ़ाकर 3,000 रुपए किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+