घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को अगवा किया, पड़ोसी ने पानी के टैंक में डुबाकर मारा

चरखी दादरी। यहां एक बच्चे का शव पड़ोसी के प्लाट में बने पानी के हौद से देर रात बरामद किया गया। पुलिस ने खुलासा किया कि, हत्या पड़ोसी ने ही की। मृतक बच्चे के दादा ने इस बारे में पड़ोसी दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दादा ने कहा था कि, पड़ोसी दंपति ने मेरे पोते को अगवा कर मारा है।

चरखी दादरी के गांव का मामला

चरखी दादरी के गांव का मामला

घटना जिले के गांव सौंप की है। जहां बीती रात घर के आंगन में खेल रहे एक सवा साल के बच्चे का अपहरण कर उसे पानी के होद में डुबोकर मार दिया गया। उस बच्चे के दादा की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पड़ो​सी पर बच्चे के अपहरण एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को जब बच्चे के गायब होने की सूचना मिली थी, तो कई सिपाही मामले की जांच में जुट गए थे। देर रात पड़ोसी के घर में बने पानी के होद से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

बीती रात सवा साल का बच्चा आंगन में खेल रहा था

बीती रात सवा साल का बच्चा आंगन में खेल रहा था

बच्चे को शव को पुलिस ने दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बच्चे के दादा की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी दंपति खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया। शिकायत पत्र के मुताबिक, दादरी जिले के बौंदकला थाना के अन्र्तगत आने वाले गांव सौंप में बीती रात सवा साल का बच्चा रक्षित अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसकी दादी प्लाट में भैंस बांधने गई तो पीछे से किसी ने उसका अपहरण कर लिया।

पानी के होद में डुबोकर की गई हत्या

पानी के होद में डुबोकर की गई हत्या

बच्चा गायब होने की सूचना परिजनों ने बौंद कलां पुलिस को दी। तब एसपी बलवान सिंह राणा की अगुवाई में थाना प्रभारी व अन्य पुलिस टीम वहां पहुंचे और जांच की। पता चला कि, बच्चे की हत्या पड़ोसी के घर के पानी के होद में डुबोकर की गई है। तब पुलिस ने कहा कि, बच्चे की हत्या रंजिशन पड़ोसी ने ही की है। थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+